फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi students make robot to protect health workers from corona virus

दिल्ली के छात्रों ने बनाया रोबोट, स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 से बचाएगा

Tue, 07 Apr 2020 07:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Apr 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi students make robot to protect health workers from corona virus
तैयार किया गया रोबोट - फोटो : अमर उजाला
पीतमपुरा के एक स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्रों ने एक रोबोट का आविष्कार किया है। यह स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 से प्रभावित मरीजों के बीच संपर्क को कम करने में मदद कर सकता है। छात्रों द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप पृथ्वी रोबोट मरीजों को भोजन और दवाइयां वितरित करने में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन


सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन किया है। इसी बीच छात्र निशांत चांदना, सौरव महेशकर और आदित्य दुबे ने ये रोबोट तैयार किया है। इन छात्रों का कहना है कि भारत में कोरोनो वायरस से प्रभावित मरीजों का इलाज करने के दौरान पचास से ज्यादा डॉक्टरों को भी संक्रमण का शिकार होना पड़ा है। 
विज्ञापन


ऐसे में हमने ये रोबोट डिजाइन किया है। जिसे स्मार्टफोन में एक एप डाउनलोड कर दूर से नियंत्रित किया जा सकता है। इस रोबोट से स्मार्ट टैबलेट को जोड़कर डॉक्टरों और मरीजों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की जा सकती है। सौरव महेशकर ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षिका के सुझाव के बाद एक हफ्ते के भीतर इस रोबोट को तैयार किया है। भविष्य में वह कंप्यूटर विज्ञानिक बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed