{"_id":"68b7cdf5b8bcc5885c03bfa6","slug":"delhi-stf-busted-mobile-smuggling-inter-state-gang-and-three-arrested-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एसटीएफ ने मोबाइल तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एसटीएफ ने मोबाइल तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन सप्लायर गिरफ्तार
Wed, 03 Sep 2025 10:41 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:41 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और एसटीएफ की टीम ने एक अंतरराज्यीय और क्रॉस-बॉर्डर मोबाइल तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 228 महंगे मोबाइल फोन, एक 315 बोर पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय और क्रॉस-बॉर्डर मोबाइल तस्करी सिंडिकेट का खुलासा किया है। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और एसटीएफ को बीती शाम खुफिया जानकारी मिली थी कि मोबाइल फोन चोरी के एक बड़े रिसीवर मोहतर शेख अपने दो सहयोगियों के साथ दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सराय काले खां इलाके में सक्रिय है।
विज्ञापन
इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने तुरंत एक टीम गठित की और वंडर पार्क के पास जाल बिछाया। शाम करीब 7:15 बजे टीम ने मोहतर शेख को उनके दो सहयोगियों के साथ आईएसबीटी की ओर से आते हुए देखा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तिकड़ी को घेर लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से तीन बैग बरामद हुए। जिनमें कुल 228 महंगे मोबाइल फोन थे। इसके अलावा, एक .315 बोर की पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस भी मिले। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन