फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi State Election Commission, CM Kejriwal claims EVM

ईवीएम को लेकर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने सीएम केजरीवाल से किया ये दावा

Wed, 15 Mar 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Mar 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi State Election Commission, CM Kejriwal claims EVM
evm - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने दावा किया है ईवीएम से चुनाव कराने में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती। मगर ईवीएम या मतपत्रों से चुनाव कराने के बारे में सरकार को निर्णय लेना है। इस संबंध में आयोग ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अवगत कराया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ही ईवीएम के बजाए मतपत्र के माध्यम से तीनों नगर निगम के चुनाव कराने के लिए आयोग को पत्र लिखा था। आयोग ने एक घंटे बाद ही केजरीवाल को पत्र का जवाब भेज दिया।
विज्ञापन


केजरीवाल के सवालों का सिलसिलेवार जवाब देते हुए राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ईवीएम के माध्यम से नगर निगम के दो चुनाव हो चुके हैं। मगर एक बार भी इसमें गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। आयोग ने ईवीएम से चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतपत्र या फिर ईवीएम से चुनाव कराने का निर्णय दिल्ली सरकार को करना है

Delhi State Election Commission, CM Kejriwal claims EVM
delhi state election commission - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मतपत्र या फिर ईवीएम से चुनाव कराने का निर्णय दिल्ली सरकार को करना है, लेकिन अब मतपत्रों से चुनाव कराना असंभव है। क्योंकि मतपत्रों से चुनाव कराने के लिए काफी तैयारी करनी होगी।

विशेषकर मतपेटी की व्यवस्था करनी पड़ेगी, जबकि अब मतपेटी बनाना बंद कर दिया गया है। वहीं चुनाव कराने के लिए कम समय बचा हुआ है और चुनाव टाले नहीं जा सकते। नगर निगम के चुनाव समय पर कराने का प्रावधान है।

उनका कहना है कि मतदान से पहले दो बार ईवीएम की जांच करके उसे दुरुस्त किया जाता है। इसके अलावा मतदान शुरू होने और मतदान खत्म होने के बाद राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर करके ईवीएम को चालू और बंद किया जाता है। इसके अलावा ईवीएम में ऐसा नहीं होता कि बटन किसी उम्मीदवार का दबाए और वोट अन्य उम्मीदवार को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed