फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Spraying of anti-larva drug started through drone

दिल्ली: ड्रोन के माध्यम से शुरू हुआ एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

Thu, 18 Nov 2021 04:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Nov 2021 04:35 PM IST
सार

पूर्वी निगम ने प्रायोगिक तौर पर किया गया ड्रोन का प्रयोग, अच्छे परिणाम आने पर अधिक संख्या में ड्रोन का होगा इस्तेमाल। अब वहां पर भी दवा का होगा छिड़काव, जहां निगम कर्मी नहीं पहुंच पाते, यमुना खादर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ।

विज्ञापन
Delhi: Spraying of anti-larva drug started through drone
डेंगू से बचाव के लिए छिड़काव करता निगम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पहली बार ड्रोन से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव शुरू हुआ है। पूर्वी निगम ने यह पहल की है। इससे उन जगहों पर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव आसान होगा, निगम कर्मियों के लिए जहां दवा छिड़कना आसान नहीं था। पूर्वी निगम ने डेंगू रोधी अभियान के अतर्गत पहली बार अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन


बुधवार को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पीछे यमुना के किनारे ड्रोन के प्रयोग से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। सुबह करीब 10 बजे इसके लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल के अलावा कई पार्षद व पूर्वी निगम के मलेरिया विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पूर्वी निगम ने एक ड्रोन किराए पर लिया है। यमुना के तीन किलोमीटर तटीय इलाके में दवा का छिड़काव किया गया। प्रतिदिन क्षेत्र में इसी प्रकार उन जगहों पर अब दवा का छिड़का होगा, जो निगम कर्मियों की पहुंच से दूर है। ऊंची बिल्डिगों की बालकनी, नालों के किनारे के क्षेत्र, यमुना खादर में वो जगहें जहां इंसान का जाना आसान नहीं। यहां से अब मच्छरों का खात्मा होगा। महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि पहली बार मच्छरजनित बीमारियां पर अंकुश लगाने के लिए प्रयोग किया है। सफलता मिलने पर इस तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन 10-12 लीटर दवा लेकर उड़ सकेगा
ड्रोन के साथ 10-12 लीटर की क्षमता का एक कंटेनर लगा है, जिसमें एंटी लार्वा दवाई भरी होगी। अभी पूर्वी निगम ने एक ड्रोन किराए पर लिया है। अच्छे परिणाम आने पर अधिक ड्रोन लेकर इनके माध्यम से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed