फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi speeding honda city car hits police prakhar geep near khalsa college head constable died accused arrested all update

दिल्लीः तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने पुलिस जीप को मारी जोरदार टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत

Mon, 10 Aug 2020 11:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Delhi speeding honda city car hits police prakhar geep near khalsa college head constable died accused arrested all update
पुलिस की प्रखर जीप को कार ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में एक तेज रफ्तार होंडा सिटी गाड़ी ने दिल्ली पुलिस की प्रखर जीप को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे जीप में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की अस्पताल में मौत हो गई, वहीं होंडा सिटी चालक की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान मॉडल टाउन के तुषार के रूप में हुई है, जो घटना के वक्त नशे में था। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279/337/304 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक संपन्न परिवार से है और सिंगापुर में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली आया था तब से यहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात करीब दो से ढाई बजे के बीच हुआ। एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने पुलिस की प्रखर जीप को जोरदार टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप हवा में उड़कर नीचे आ गिरी। इसके चलते गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इसमें सवार पुलिसकर्मी जीप में ही फंस गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कुछ लोगों को बुलाया जिसके बाद उसमें मौजूद लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed