फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi soon Bhidenge two kings of Paris.

दिल्ली में जल्द ही भिड़ेंगे लाल बजरी के दो बादशाह

Sun, 02 Aug 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Aug 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi soon Bhidenge two kings of Paris.

कुछ वर्षों पहले तक यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि देश के दर्शक टेनिस के दो महान खिलाड़ियों रोजर फेडरर और राफेल नडाल को भारत में एक - दूसरे के खिलाफ  खेलते हुए लाइव देख सकते हैं।

विज्ञापन


लेकिन इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) की वजह से यह इस वर्ष 12 दिसंबर को संभव होने जा रहा है। आईपीटीएल का दूसरा संस्करण दो दिसंबर से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


दिल्ली में 12 दिसंबर को जब इंडियन एसेस का मुकाबला यूएई रॉयल्स से होगा तो कोर्ट पर नडाल और फेडरर आमने - सामने होंगे।

आईपीटीएल में होंगे आमने-सामने

Delhi soon Bhidenge two kings of Paris.

स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने पिछले वर्ष आईपीटीएल में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन वह इस वर्ष इंडियन एसेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। दूसरी तरफ  पिछले वर्ष भारतीय टीम का हिस्सा रहे फेडरर इस वर्ष यूएई की टीम की तरफ से खेलेंगे।

फेडरर की टीम में बदलाव इस वर्ष अप्रैल में हुए प्लेयर्स ड्राफ्ट के जरिए हुआ। इस वर्ष से जापान वॉरियर्स के रूप में नई टीम इस लीग में शामिल हुई है।

लिएंडर पेस भी जापान की टीम की तरफ से आईपीटीएल में पदार्पण करेंगे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सिंगापुर स्लैमर्स की तरफ  से खेलते हुए नजर आएंगे। वह पिछले वर्ष यूएई टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed