Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Sofa catches fire due to a short circuit; 11-year-old child burns to death

पूर्वी दिल्ली: शॉर्ट सर्किट से सोफे में लगी आग, शिव विहार में माता-पिता के सामने जिंदा जल गया 11 साल का मासूम

Thu, 19 Nov 2026 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 03:06 AM IST
सार

माता-पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए।

विज्ञापन
Delhi: Sofa catches fire due to a short circuit; 11-year-old child burns to death
demo - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार इलाके में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 11 साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। बच्चा घर में सोफे पर सो रहा था। इसी दौरान पास शॉर्ट सर्किट होने से उसमें आग लग गई। पुलिस के मुताबिक सोफे में फोम होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली।  माता-पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। गोकुलपुरी थाना पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि प्रियांशु के पिता जितेंद्र कुमार कपड़े की एक दुकान पर काम करते हैं। परिवार में प्रियांशु की मां और एक छोटा भाई भी है। प्रियांशु सातवीं का छात्र था। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह अपने कमरे में सोफे पर सो रहा था। माता-पिता रसोई के पास बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक बिजली के सॉकेट से चिन्गारियां निकलने लगीं और सोफे में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग की लपटें इतनी बढ़ गईं कि माता-पिता बेटे को बाहर नहीं निकाल सके। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, पर तब तक प्रियांशु बुरी तरह झुलस चुका था। हादसे की सूचना मिलने पर दमकल की  गाड़ी मौके पर पहुंची। बच्चे को एंबुलेंस से राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed