फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi situation gets normal after violent protests people comes out

दिल्ली: हालात में आया सुधर तो सड़कों पर निकले लोग, खरीदे जरूरत के सामान

Sat, 29 Feb 2020 04:20 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 29 Feb 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Delhi situation gets normal after violent protests people comes out
दिल्ली की दुकानों में जुटे लोग - फोटो : शुभम बंसल

दिल्ली की गलियों में काफी हद तक हालात सामान्य हो गए हैं, लेकिन खौफ का मंजर अभी भी बना हुआ है। लोग सड़कों पर अपनी जरूरतों के मुताबिक निकल रहे हैं, लेकिन बहुत भीड़-भाड़ देखने को नहीं मिल रही। दुकानों के शटर कुछ समय के लिए खुले जरूर, लेकिन फिर से गिर गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस से लेकर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान लगातार इलाकों में कॉम्बिंग कर रहे हैं। दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 42 हो गई है। जबकि अस्पतालों में अभी भी कई मरीज गंभीर हालत में दाखिल हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली के हालातका जायजा लेने के लिए शुक्रवार को खुद लेफ्टीनेंट गवर्नर अनिल बैजल दंगा प्रभावित इलाकों में गए। उधर हिंसा मामले की जांच, देशद्रोहियों की पहचान और प्रदर्शनों के लिए फंडिंग की जांच करने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र व दिल्ली सरकार को नोटिस जारी जवाब मांगा है। पिछले कई दिनों चल रही सख्ती के बीच शुक्रवार सुबह धारा-144 (अघोषित कफ्र्यू) में छह घंटे और शाम को चार घंटे की छूट दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल बैजल ने भी किया दौरा

शुक्रवार को जुमे की नमाज होने की वजह से जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की 10 और कंपनियों को तैनात किया गया था। एनएसए अजित डोभाल के मैदान में उतरने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 


वहीं दिल्ली में पुलिस के नए मुखिया के तौर पर एसएन श्रीवास्तव को चार्ज दे दिया गया। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक कुल 123 एफआईआर दर्ज कर 630 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। 
 

जरूरत के सामान खरीदने निकले लोग

जुमे और हालात को देखते हुए पुलिस की ओर से सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम को चार बजे से आठ तक तक अघोषित कफ्र्यू वाले इलाकों में छूट दी गई। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकले और उन्होंने खाने-पीने के अलावा अपनी जरूरत का सामान खरीदा। 

मौजपुर, घोंडा, यमुना विहार समेत कई इलाकों में जनजीवन पटरी पर लौटता हुआ दिखाई दिया, जबकि शिव विहार, करावल नगर रोड, बृजपुरी, चमन पार्क, बाबू नगर, नर-ए-इलाही समेत कई जगहों पर तनाव देखने को मिला। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अलावा अद्र्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। फिलहाल हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा लगातार जारी है। करीब 300 घायल लोग अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed