{"_id":"63e329fada2606558d00ab26","slug":"delhi-sikh-gurudwara-management-committee-angry-over-hair-disrespect-of-sikh-family-in-pakistan-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की घटना से कालका नाराज: केशों की बेअदबी बर्दाश्त नहीं, आरोपियों के खिलाफ तुरंत हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की घटना से कालका नाराज: केशों की बेअदबी बर्दाश्त नहीं, आरोपियों के खिलाफ तुरंत हो कार्रवाई
Wed, 08 Feb 2023 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:20 AM IST
सार
अल्पसंख्यक समुदाय के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं थम नहीं रही है। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अल्पसंख्यकों खासकर नाबालिग बेटियों व बहनों को जबरन अगवा कर धर्मांतरित किया जा रहा है
विज्ञापन
एसजीपीसी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब में एक सिख परिवार के केशों के निरादर करने की निंदा की है। सरकार से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें। दो सिखों के केशों के साथ निरादर करने के आरोपियों को जेल में डाला जाए।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि पाकिस्तान में प्रतिदिन अल्पसंख्यक हिंदू, सिख व ईसाई समुदायों पर अत्याचार की घटनाएं होती हैं। सिखों के गुरुद्वारा साहिबान, हिंदू समुदाय के मंदिरों व ईसाई समुदाय के चर्चों को नुकसान पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक समुदाय के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं थम नहीं रही है। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अल्पसंख्यकों खासकर नाबालिग बेटियों व बहनों को जबरन अगवा कर धर्मांतरित किया जा रहा है और जबरन शादी कराई जा रही है लेकिन पाकिस्तान की पुलिस व न्यायपालिका इस पर खामोश है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन