{"_id":"63c24d5674d4d73f8f5b8598","slug":"delhi-si-chandni-mahal-died-in-road-accident-while-on-official-dutywas-to-be-retired-on-31-january-2023-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: समन तामील कराने जा रहे एसआई की सड़क दुर्घटना में मौत, 31 जनवरी को होनी थी रिटायरमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: समन तामील कराने जा रहे एसआई की सड़क दुर्घटना में मौत, 31 जनवरी को होनी थी रिटायरमेंट
Sat, 14 Jan 2023 12:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:06 PM IST
सार
एसआई का परिवार भजनपुरा में रहता है और जब से उनकी मौत की खबर मिली है सभी सदमे में हैं। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एसआई की सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में राजघाट के पास समन तामील कराने जा रहे एसआई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दरियागंज, एसआई लटूर सिंह थाना चांदनी महल, मध्य जिला, दिल्ली में तैनात थे। इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एसआई लटूर सिंह 31 जनवरी 2023 को रिटायर होने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा और एक बेटी हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 8.30 बजे राजघाट लाल बत्ती से शांतिवन लाल बत्ती थाना दरियागंज के बीच रिंग रोड पर एक दुर्घटना के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसआई का परिवार भजनपुरा में रहता है और जब से उनकी मौत की खबर मिली है सभी सदमे में हैं। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।