फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi sheesh mahal BJP workers will surround Arvind Kejriwal residence tomorrow said Virendra Sachdeva

'शीश महल' पर नया खुलासा: भाजपा ने केजरीवाल से पूछा, सोने की परत वाले वॉश बेसिन के लिए पैसा कहां से आया

Wed, 20 Nov 2024 02:33 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 02:33 PM IST
सार

दिल्ली में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के शीशमहल को लेकर एक बार फिर से भाजपा आक्रमक हो गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा केजरीवाल के आवास का घेराव करेगी। 

विज्ञापन
delhi sheesh mahal BJP workers will surround Arvind Kejriwal residence tomorrow said Virendra Sachdeva
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि गुरुवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने शीशमहल को लेकर कहा कि ये सोने की परत चढ़ी टॉयलेट सीट और वॉश बेसिन के लिए आपके पास पैसे कहां से आए? क्योंकि ये हलाल का पैसा नहीं है, ये दलाल का पैसा है। आगे कहा कि ये दिल्ली की जनता से गद्दारी करके कमाया गया पैसा है। जिसे आपने अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च किया किया। दिल्ली की जनता इसका हिसाब मांग रही है। भाजपा के कार्यकर्ता इस कालेधन का हिसाब मांगेंगे।
विज्ञापन

 

दरअसल, मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में हुई कथित अनियमितता को भाजपा मुख्य चुनावी एजेंडा बनाने जा रही है। पार्टी 21 नवंबर से एक अभियान शुरू करने जा रही है। इसके अंतर्गत भाजपा विभिन्न मंचों से अरविंद केजरीवाल से यह प्रश्न पूछेगी कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में इतनी धांधली कैसे हुई। इसके लिए 'इतना धन कहां से आया, शीश महल को कैसे सजाया' जैसा एक नारा भी तैयार किया गया है जो पार्टी के बैनरों-पोस्टरों पर दिखाई देगा। गुरुवार को इन्हीं नारों के साथ भाजपा अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने दो दिन पहले ही एक वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर मुख्यमंत्री आवास से इस्तीफा देकर बाहर जाते समय अपने साथ मुख्यमंत्री आवास की बेशकीमती वस्तुओं को अपने साथ लेते जाने का भी आरोप लगाया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ते समय गोल्ड प्लेटेड कमोड और बाथरूम की कई चीजें ले गए हैं।    

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में हुई धांधली की परतें अभी तक खुल रही हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आवास छोड़ने के बाद उसे ठीक कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने दुबारा पैसा खर्च किया है। एक अधिकारी की दूसरे अधिकारी को भेजी गई वस्तुओं की सूची से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने कई वस्तुओं को अपने जाते समय अपने साथ लेते गए जिसके कारण विभाग को इन वस्तुओं की दुबारा खरीद करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सियासत में यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण दिन है जबकि एक मुख्यमंत्री ने अपने साथ आवास की वस्तुएं भी उठा ले गए। 


कहां से आई महंगी वस्तएं
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोग इस खुलासे के बाद स्तब्ध हैं कि मुख्यमंत्री आवास की सजावट के लिए गोल्ड प्लेटेड टॉयलेट और वॉश बेसिन कहां से आये। उन्होंने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि यह जिसमें 50 लाख से अधिक के कालीन एवं लाखों झूमर शामिल हैं, वह कहां से आये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के वर्तमान आवास का घेराव कर भाजपा उनसे सवाल पूछेगी कि ये पैसा कहां से आया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed