फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Sharp shooter of gangster Jitendra alias Gogi arrested after encounter

दिल्ली: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी का शार्प शूटर गिरफ्तार

Mon, 21 Jun 2021 03:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Jun 2021 03:44 PM IST
सार

  • निहाल विहार में छिपकर रह रहा था बदमाश, बदमाश पश्चिम विहार पश्चिम थाने का घोषित बदमाश, उसपर 19 आपराधिक मामले दर्ज

विज्ञापन
Delhi: Sharp shooter of gangster Jitendra alias Gogi arrested after encounter
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

बाहरी दिल्ली स्पेशल स्टाफ ने गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। निहाल विहार में पकड़े जाने के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर दो गोली चला दी। एक गोली सिपाही और दूसरी हवलदार के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। प्राथमिक इलाज करवाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश की मालवीय नगर में पुलिस टीम पर गोली चलाने सहित तीन मामलों में तलाश थी। जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान ज्वालापुरी निवासी नदीम(32) के रूप में हुई है। वह पश्चिम विहार पश्चिम थाना का घोषित बदमाश है और उसपर 19 अपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक अजमेर सिंह को नदीम के निहाल विहार में छुपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उक्त मकान की पहली मंजिल पर दबिश दी और बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन बदमाश कमरे से ही सिपाही अजय और हवलदार कृष्ण पर गोली चला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली दोनों पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और दोनों बाल बाल बच गए। अजय ने जवाबी फायरिंग की, जो बदमाश के पैर में जा लगी। लेकिन बदमाश के पास हथियार होने की वजह से पुलिस काफी सावधानी बरतते हुए बदमाश को दबोच लिया। घायल बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। नदीम पर मालवीय नगर में पुलिस टीम पर गोलीबारी करने, पश्चिम विहार में एक शख्स की हत्या का प्रयास करने और एक अन्य मामले में गोलीबारी करने का मामला दर्ज है।

रंगदारी लेने आया शार्प शूटर गिरफ्तार
बाहरी उत्तरी जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के एक शार्प शूटर को नरेला औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बदमाश वहां एक व्यक्ति से पांच लाख की रंगदारी लेने आया था। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक रिवाल्वर  और दो कारतूस बरामद किए हैं।


जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव हरसाना कलां, सोनीपत हरियाणा निवासी विजेंद्र उर्फ मोनू के रूप में हुई है। अक्तूबर 2020 में अलीपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के मामले में विजेंद्र की तलाश थी। वाहन चोरी निरोधक शाखा को शनिवार को विजेंद्र के नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी और स्कूटी से आए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को एक रिवाल्वर और दो कारतूस मिले। जांच में पता चला कि तिहाड़ जेल में बंद जितेंद्र का शार्प शूटर नीरज ने विजेंद्र को एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये रंगदारी लेने के लिए भेजा था। विजेंद्र, नीरज की बुआ का लड़का है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed