{"_id":"6726c30508b65b22a00e3df6","slug":"delhi-seven-year-old-girl-kidnapped-from-outside-her-home-and-raped-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : घर के बाहर से अगवा कर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, पीटा और जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : घर के बाहर से अगवा कर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, पीटा और जान से मारने की धमकी दी
Sun, 03 Nov 2024 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:56 AM IST
सार
बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसे घर के बाहर से अगवा किया और सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के मेडिकल और बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की तलाश में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्र पार्क इलाके में सात साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसे घर के बाहर से अगवा किया और सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के मेडिकल और बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची जहांगीरपुरी में रहती है। परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई है। वह इलाके में स्थित स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। 30 अक्तूबर की रात बच्ची के परिजनों ने महेंद्र पार्क थाने में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल और काउंसलिंग करवाई। बच्ची ने बताया कि वह शाम को ट्यूशन से घर आई। दूसरी मंजिल पर स्थित घर में बैग रखने के बाद वह खेलने के लिए नीचे जाने लगी। इसी दौरान सीढि़यों पर एक युवक मिला, जिसने उसका हाथ पकड़ लिया और साथ चलने को कहा। मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से वह हाथ छुड़ाकर वहां से भागी। युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और मस्जिद के पास उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी हत्या की धमकी देकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बच्ची किसी तरह से अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। फिर पिता के घर आने पर परिजन थाने पहुंचे।