फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi sends most students to IITs, defeated jaipur

दिल्ली ने जयपुर को पछाड़ा, आईआईटी जाने में दिल्ली वाले अव्वल

Thu, 23 Jun 2016 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
Delhi sends most students to IITs, defeated jaipur
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली दिल वालों की तो है ही, मेधा में भी उनका कोई सानी नहीं। देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिक संस्‍थानों में इस साल सबसे अधिक छात्र भेजने वाले शहरों में दिल्ली का स्‍थान सबसे ऊपर है। हालांकि इससे पहले ये जगह जयपुर को हासिल थी।

विज्ञापन


देश के आईआईटी संस्‍थानों में सबसे अधिक छात्र भेजने वाले शीर्ष दस शहरों में पहली बार महाराष्ट्र के तीन शहरों मुंबई, पुणे और नागपुर को एक साथ जगह मिली है।
विज्ञापन


जबकि पिछले साल की सूची मुंबई छठवें स्थान पर था। अपनी रैंकिंग सुधारते हुए मुंबई चौथे स्‍थान पर पहुंच गया है।
इस सूची में मध्यप्रदेश के दो शहर भोपाल और इंदौर का नाम भी शामिल है। ये दो शहर इस साल कुल 805 छात्रों को शीर्ष तकनीकी संस्‍थान में भेजने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लखनऊ इस क्लब का नया सदस्य बना है। दो साल पहले की सूची में जयपुर, दिल्ली, हैदराबाद, विजयवाडा, पटना और मुंबई क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्‍थान पर थे।
 
इस बार आईआईटी में कुल 14,385 छात्र चयनित हुए हैं जिसमें पचास फीसदी छात्र देश के पद्रंह शहरों से आते हैं।
रोचक बात यह है कि बडे शहरों से आने वाले छात्रों की संख्या लगातार गिर रही है जबकि छोटे शहरों से आने वाले छात्रों की संख्या में वृद्घि हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed