{"_id":"612f6a2865cd2f2ba254a640","slug":"delhi-schools-reopen-manish-sisodia-says-if-risk-of-covid-spread-in-any-school-will-shut-in-30-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Reopen: मनीष सिसोदिया बोले- किसी भी स्कूल में हुई कोरोना फैलने की आशंका तो 30 मिनट में कर देंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Reopen: मनीष सिसोदिया बोले- किसी भी स्कूल में हुई कोरोना फैलने की आशंका तो 30 मिनट में कर देंगे बंद
Wed, 01 Sep 2021 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:32 PM IST
सार
मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर किसी भी स्कूल में कोरोना के फैलने का कोई भी खतरा होता है तो उस स्कूल को बंद करने में सिर्फ 30 मिनट लगेंगे। शिक्षा मंत्री आगे बोले कि, वह स्कूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
विस्तार
17 महीने बाद देश की राजधानी में कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल बुधवार से खुल गए हैं। कोरोना की स्थिति और विशेषज्ञों की कमेटी की सलाह के बाद खुले स्कूल को लेकर अब भी लोगों के मन में आशंका है। बच्चे स्कूल आने से कोरोना की चपेट में न आएं इसके बारे में जब आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि अगर कोरोना का कोई भी खतरा होता है तो स्कूल बंद करने में सिर्फ 30 मिनट लगेंगे।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर किसी भी स्कूल में कोरोना के फैलने का कोई भी खतरा होता है तो उस स्कूल को बंद करने में सिर्फ 30 मिनट लगेंगे। शिक्षा मंत्री आगे बोले कि, वह स्कूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि हमने विशेषज्ञों और अभिभावकों से राय लेकर ही स्कूल खोला है। अभिभावक और शिक्षक इसे लेकर सकारात्मक हैं। बच्चों के ऊपर कोई बाध्यता नहीं है, यह उनके ऊपर है कि उन्हें क्लास में आकर पढ़ना है कि ऑनलाइन। ऑनलाइन क्लास कभी भी ऑफलाइन क्लास का विकल्प नहीं बन सकते।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि, 17 महीने के बाद आज स्कूल खुले हैं, बच्चे फिर से अपने क्लासरूम में बैठकर पढ़ाई करेंगे, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। और हाँ, बारिश के बावजूद बच्चे स्कूल पहुंचे हैं, जाहिर है कि बच्चे भी बड़ी बेसब्री से अपने स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे थे।
If there is any risk of COVID19 spread in any school, it will take 30 minutes to close it. School will be shut immediately: Delhi Deputy CM & Education Minister Manish Sisodia
— ANI (@ANI) September 1, 2021