{"_id":"5be9649abdec22697879c936","slug":"delhi-schools-and-government-organisation-to-remain-close-on-13-november-for-chhath-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर दिल्ली सरकार ने किया छुट्टी का एलान, 13 नवंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर दिल्ली सरकार ने किया छुट्टी का एलान, 13 नवंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी संस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
मंत्री गोपाल राय ने किया दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा को लेकर बिहार व यूपी के साथ ही दिल्ली में भी तैयारियां जोरों पर हैं। जहां घाटों की सफाई हफ्तों पहले से चल रही है, वहीं ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी हो चुकी है। घाटों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के साथ ही दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने भी स्कूलों में छुट्टियों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के आदेश के बाद 13 नवंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। यही नहीं इसके साथ ही दिल्ली के सभी सरकारी संस्थानों में भी मंगलवार को अवकाश रहेगा। इस बार दिल्ली सरकार ने छठ के लिए खास इंतजाम किया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
जहां पिछली बार दिल्ली सरकार ने 600 जगहों पर पूजा का इंतजाम किया था, वहीं इस बार पूजा के लिए 1000 जगहों पर यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पानी की कमी न हो इसका भी पूरा इंतजाम किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः छठ 2018: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 13-14 को इन रास्तों से बचकर निकलें