{"_id":"611e51b28ebc3e79b801e4dc","slug":"delhi-satyendra-jain-kejriwal-government-to-install-anti-ammonia-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सत्येंद्र जैन बोले- केजरीवाल सरकार लगाएगी अमोनिया हटाने वाले ज्यादा संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सत्येंद्र जैन बोले- केजरीवाल सरकार लगाएगी अमोनिया हटाने वाले ज्यादा संयंत्र
Thu, 19 Aug 2021 06:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:12 PM IST
सार
मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि वी-11 रैनीवेल एक एमजीडी का विकेंद्रित अमोनिया रिमूवल प्लांट है और यह सात हजार परिवारों को पानी उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली जल बोर्ड अध्यक्ष और मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि केजरीवाल सरकार राजधानी निवासियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए अमोनिया हटाने वाले ज्यादा संयंत्र लगाएगी। इसके अलावा ट्यूबवेल के साथ आरओ सिस्टम भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर स्थित वी-11 रैनी वेल का निरीक्षण करने के समय यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि वी-11 रैनीवेल एक एमजीडी का विकेंद्रित अमोनिया रिमूवल प्लांट है और यह सात हजार परिवारों को पानी उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राजधानी में ऐसे कई प्लांट लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली सरकार चौबीसों घंटे जलापूर्ति के अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ा परिश्रम कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल राजधानी में यमुना नदी के माध्यम आने वाले पानी में साल में कई बार अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है और दिल्ली जल बोर्ड के संयंत्र अमोनियायुक्त पानी को साफ नहीं कर पाते है और राजधानी के अनेक इलाकों में पेयजल संकट गहरा जाता है। इस कारण दिल्ली जल बोर्ड ने अमोनियायुक्त पानी को साफ करने के लिए नए संयंत्र लगाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन