फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Sakshi Murder Case Update: Know What Father Told Sakshi Before Her Death News in Hindi

Sakshi Case Delhi: बेटा तू अभी छोटी है... पिता की बात मान लेती साक्षी तो आज जिंदा होती, साहिल पर बड़ा खुलासा

Thu, 01 Jun 2023 05:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Jun 2023 05:03 PM IST
सार

Delhi Sakshi Murder Case: साक्षी आरोपी साहिल को एक साल से जानती थी। इतना ही नहीं उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि साक्षी अक्सर घर में साहिल का जिक्र किया करती थी, इस पर उसके पिता साक्षी को समझाते थे कि तू अभी छोटी है। तेरी उम्र पढ़ने लिखने की है, लेकिन इस पर साक्षी नाराज हो जाती थी। 

विज्ञापन
Delhi Sakshi Murder Case Update: Know What Father Told Sakshi Before Her Death News in Hindi
Delhi Sakshi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार की रात हुए साक्षी हत्याकांड से हर कोई दहल उठा। साक्षी की हत्या उसके दोस्त साहिल ने की थी। हत्या के आरोप में साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में साक्षी के पिता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पिता ने दावा किया है कि साक्षी आरोपी साहिल को एक साल से जानती थी। इतना ही नहीं उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि साक्षी अक्सर घर में साहिल का जिक्र किया करती थी, इस पर उसके पिता साक्षी को समझाते थे कि तू अभी छोटी है। तेरी उम्र पढ़ने लिखने की है, लेकिन इस पर साक्षी नाराज हो जाती थी। 
विज्ञापन


इसके बाद साक्षी अपनी सहेली नीतू के पास चली जाती थी। वह वारदात से पहले नीतू के पास ही थी। नीतू ने ही हमें हत्या की जानकारी दी थी। उसके बाद ही घटनास्थल पर पहुंचे थे तो साक्षी लहूलुहान हालत में वहां पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




समझाने पर नाराज हो जाती थी साक्षी
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, राज मिस्त्री का काम करता हूं। मैं शाहबाद डेरी इलाके में परिवार के साथ रहता हूं। 'मेरी बेटी ने इसी साल 10वीं कक्षा पास की थी। मेरी लड़की की पिछले एक साल से साहिल नाम के युवक से दोस्ती थी। साहिल जैन कॉलोनी बरवाला दिल्ली का रहने वाला है। मेरी लड़की साक्षी अक्सर हमारे सामने साहिल का जिक्र करती थी, लेकिन हम उसे समझाते थे कि बेटा तू अभी छोटी है, तेरी पढ़ने लिखने की उम्र है। जब भी हम उसे समझाते थे तो वह नाराज होकर अपनी सहेली नीतू के पास चली जाती थी। 

साक्षी पिछले दस दिन से नीतू के पास थी। 28 मई की रात में मैं अपने घर पर मौजूद था। साक्षी की सहेली नीतू ने हमें आकर बताया कि साहिल नाम के लड़के ने साक्षी को चाकू और पत्थरों से मार दिया है। साहिल ने कल भी साक्षी के साथ झगड़ा किया था। जब हम नीतू के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां मेरी बेटी साक्षी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके सिर पर घाव थे। इसी दौरान पुलिस भी आ गई। पुलिस मेरी बेटी की बॉडी को अस्पताल ले गई। मेरी बेटी की हत्या करने वाले साहिल पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

चाकू के वार से आंतें आई गईं थीं बाहर

उधर, एफआईआर में पुलिस ने जिक्र किया है कि शुरुआती जांच में देखने पर उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। वह मुंह के बल जमीन पर पड़ी थी। जब उसे सीधा किया गया तो उसके पेट पर चोट के निशान थे। उसकी आंतें बाहर निकली थीं। साक्षी के मां और पिता ने उसकी शिनाख्त की।

आपको बता दें कि बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। 

 

किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। सोमवार दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed