फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi saket court sends accused one day police remand in firing case

Saket Court Firing Case: गोलीकांड मामले में कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, जानें मामला

Sat, 22 Apr 2023 04:14 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Apr 2023 04:14 PM IST
सार

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस मामले को लेकर अपनी कस्टडी में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
delhi saket court sends accused one day police remand  in firing case
दिल्ली क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी कामेश्वर सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने गवाही के लिए आई महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी कामेश्वर सिंह को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बीते दिन कोर्ट परिसर में आरोपी ने दिन दहाड़े वकीलों के बीच महिला पर एक के बाद एक चार गोलियां दागी थीं। फिलहाल, महिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।  

विज्ञापन

 

आरोपी को मिली एक दिन की पुलिस रिमांड
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार आरोपी कामेश्वर सिंह को गोलीकांड मामले में कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट रूम में मौजूद जज ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। अब पुलिस आरोपी से इस मामले को लेकर पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने फरीदाबाद से आरोपी को किया था गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने महिला और एक अन्य  वकील के खिलाफ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। 25 में से सिर्फ आरोपी को अभी तक 3 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। 


निवेश योजना का दिया था झांसा
आरोपी ने पुलिस में महिला और वकील के खिलाफ बीते साल एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि राधा ने अपने वकील के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर एक निवेश की योजना के बारे में बताया था। इसके जरिए 20 से 40 प्रतिशत प्रति माह ब्याज देने की बात कही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों ने बड़े पैमाने पर जनता का पैसा लूटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed