{"_id":"5761b39a4f1c1be53811b89e","slug":"delhi-s-six-ias-officers-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, ये मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, ये मिली नई जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार के छह आईएएस अधिकारियों को बुधवार को इधर-उधर किया गया। जिसमें श्रम आयुक्त केआर मीणा को श्रम आयुक्त के पद से हटाकर वेट एपिलेंट ट्रिब्यूनल का सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, प्रतीक्षारत्त 1994 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. आशीष चंद्र वर्मा को एससी-एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक विभाग का सचिव बनाया गया है। प्रतीक्षारत्त एके सिंह को श्रम आयुक्त, चंद्राकर भारती को पर्यावरण एवं वन विभाग का सचिव, संदीप कुमार को दिल्ली खादी बोर्ड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
साथ ही पूर्वी एमसीडी में तैनात अतिरिक्त आयुक्त डीके मिश्रा को आईएलबीएस में ओएसडी नियुक्त किया गया है।