फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s Shahdara neighbor gets woman bitten by pet dog

पड़ोसी ने महिला पर छोड़ा कुत्ता: हमले में औरत जख्मी, आरोपी बीते छह महीने में दो बार कर चुका है ऐसा, मामला दर्ज

Wed, 12 Apr 2023 08:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Apr 2023 08:52 PM IST
सार

अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने महिला का बयान लेकर आरोपी पड़ोसी गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi s Shahdara neighbor gets woman bitten by pet dog
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में एक पड़ोसी युवक ने अपना खूंखार कुत्ता बिल्डिंग में रहने वाली 45 वर्षीय महिला पर छोड़ दिया। कुत्ते ने मालिक के इशारे पर पीड़िता वर्षा (45) की टांग में काट लिया। पीड़िता दर्द से छटपटाने लगी। बाद में वर्षा को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को मामले की खबर दी गई। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने वर्षा का बयान लेकर आरोपी पड़ोसी गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि नवंबर में भी आरोपी ने इसी तरह की हरकत पहले भी की थी। उस समय वर्षा ने कोई शिकायत नहीं की थी। लेकिन आरोपी ने दोबारा ऐसी हरकत की।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वर्षा परिवार के साथ सी-221, दूसरी मंजिल, साउथ अनारकली में रहती है। इनके परिवार में पति धीरज के अलावा बाकी अन्य सदस्य हैं। धीरज प्राइवेट नौकरी करते हैं। फिलहाल पिछले कुछ दिनों से वह एक हादसे के समय जख्मी हैं और आजकल वॉकर से चल रहे हैं। सोमवार को वर्षा पति को घुमाने के लिए निकलीं। पति-पत्नी दोनों सीढि़यों से नीचे उतर रहे थे। इस बीच पहली फ्लोर पर रहने वाला गौरव अपना खूंखार कुत्ता लेकर बाहर आ गया। कुत्ता खुला था। वर्षा ने कुत्ते को बांधने के लिए कहा। इस बात को गौरव ने अनसुना कर दिया और अपने कुत्ते को वर्षा पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते ने वर्षा की टांग में काट लिया। इसके बाद आरोपी ने अपना कुत्ता पड़ा। पीड़िता को डॉ. हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। पुलिस को दिए बयान ने आरोप लगाया कि नवंबर 2022 में भी आरोपी ने अपने कुत्ते से उनको कटवा दिया था। तब पड़ोसियों ने दोनों के बीच समझौता कराया था। अब पुलिस ने वर्षा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। गौरव के अलावा पीड़िता और बाकी परिजनों के बयान लिये जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed