{"_id":"2d504b5be5ed2c688eaf1ef4a177f444","slug":"delhi-s-player-in-asian-games-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने एशियन गेम में रोशन किया दिल्ली का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसने एशियन गेम में रोशन किया दिल्ली का नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Sep 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के खिलाड़ियों ने 17वें एशियाई खेलों में देश का नाम रोशन किया है। अब तक मिले 35 पदकों में दिल्ली ने दो स्वर्ण समेत सात पदक की भागीदारी निभाई है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को क्रमश: 20 लाख, 14 लाख और 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने 65 किलो वर्ग के फ्री स्टाइल कुश्ती में ताजिकिस्तान के युसुपोव जालिम खान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 1986 के बाद इस देश का कुश्ती में पहला और एशियाई खेलों में चौथा स्वर्ण पदक है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय तीरअंदाज अभिषेक वर्मा ने टीम में स्वर्ण और व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। स्कूल के दिनों में दिल्ली सरकार के छत्रसाल स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मॉडल टाउन के सीनियर सेकेण्डरी स्कूल नंबर-एक में पढ़ाई की।
तैराक संजीव सेजवाल ने सेक्टर-6 आरके पुरम के सरकारी स्कूल तरणताल से स्कूली दिनों में प्रशिक्षण लिया है। इन्होंने कांस्य पदक जीता है।
शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली की तरफ से एशियाई खेल में कुश्ती, कबड्डी, टेनिस व अन्य खेल में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाड़ियों से भी पदक मिलने की अच्छी संभावना जताई है।
किसे किस खेल में मिला मेडल
खिलाड़ी खेल मेडल
योगेश्वर दत्त कुश्ती स्वर्ण
अभिषेक वर्मा तीरअंदाजी स्वर्ण व रजत
संजीव सेजवाल तैराकी कांस्य
श्रेयासी सिंह शूटिंग कांस्य
युकी भांब्री टेनिस 2 कांस्य
दिविज शरण टेनिस कांस्य