{"_id":"66696c7566de1b22d1068323","slug":"delhi-s-museums-received-bomb-threats-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली के संग्रहालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली के संग्रहालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 12 Jun 2024 03:08 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:08 PM IST
सार
दिल्ली में रेलवे संग्रहालय समेत 10-15 संग्रहालयों को कल बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिली। दिल्ली पुलिस ने इन झूठी धमकी को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में स्कूल-अस्पताल, एयरपोर्ट आदि जगहों पर बम रखे होने के धमकी भरे मेल मिलने के बाद अब दिल्ली के कई म्यूजियम व अन्य संस्थानों को धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। सभी म्यूजियम को अलग-अलग मेल भेजे गए हैं। मेल में कहा गया है कि म्यूजियम के अंदर विस्फोटक रखा हुआ है। थोड़ी देर में सभी मारे जाएंगे। मेल में द ग्रुप ऑफ टेरोजर्स ने इन मेल भेजने के पीछे है। यानि इस ग्रुप ने मेल भेजने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी म्यूजियम व अन्य संस्थानों में विस्फोटक रखे होने के मेल 11 व 12 जून की रात दो बजकर पांच मिनट पर आए हैं। ये धमकी भरे मेल सभी म्यूजियम के सरकारी मेल आईडी पर भेजे गए हैं। मेल में लिखा गया हैं कि ये धमकी भरे मेल आडम लनजा की तरफ से भेजे गए हैं। सभी मेलों में सबजेक्ट भी लिखा हुआ है। सबजेक्ट में एक्सप्लोसिव इन द म्यूजियम लिखा हुआ है। बुधवार सुबह म्यूजियम खुले और मेल को चेक किया गया तब इन धमकी भरे मेलों का पता लगा।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नेशनल म्यूजियम समेत सभी म्यूजियम में डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते से चेकिंग करवाई गई। किसी भी म्यूजियम में विस्फोटक जैसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। नई दिल्ली जिला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये देख रही है कि इन मेलों का स्कूल व अस्पतालों में विस्फोटक रखे होने के आए धमकी भरे मेल से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन