{"_id":"183ef20ee8b6e015919ab509e357c073","slug":"delhi-s-lok-nayak-hospital-disappeared-two-months-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से गायब हो गया दो महीने का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से गायब हो गया दो महीने का बच्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Dec 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के लोक नायक अस्पताल से दो माह के एक बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई है। अस्पताल-प्रशासन का कहना है कि बच्चा अस्पताल में भर्ती नहीं था, इसलिए इस मामले में कुछ कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में रहने वाले मंडल उर्फ महावीर ने बताया कि मंगलवार को वह अपने11 वर्षीय बेटे सचिन का इलाज कराने लोक नायक अस्पताल आए थे। जांच-पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने सचिन को अस्पताल के वार्ड संख्या-19 में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
भोली ने बताया कि भर्ती हुएतीन दिन हो गए थे इसलिए बृहस्पतिवार को सचिन की मां को भी अस्पताल बुला लिया। उनका दो माह का बेटा संजय भी साथ ही अस्पताल आया था।
विज्ञापन
संजय की मां शुक्रवार सुबह कैंटिन में चाय लाने के लिए गई, थोड़ी देर के बाद जब वह आई तो देखा कि बच्चा वहां से गायब है।
सचिन ने अपनी मां को बताया कि एक व्यक्ति कुर्ता-पायजामा पहने हुए आया और कहा कि बच्चे को उसकी मां मांग रही है। अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।