आलीशान बंगले पर आया डिप्टी सीएम का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की सादी राजनीति में एक नया ट्विस्ट आ गया है। जहां मुख्यमंत्री बनने से पहले अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की जरूरत के मुताबिक बिजनेस क्लास के टिकट को अहम मान चुके थे वहीं अब दिल्ली की डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी बंगले के मामले में थोड़े सतर्क हो गए हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक ऐसे बंगले की तलाश में थे, जहां काम-काज करने के लिए उन्हें जगह की कोई दिक्कत ना हो ऐसे में भले ही वो शीला दीक्षित को पसंद नहीं करते हों लेकिन दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री की बंगला सिसोदिया को खासा पसंद आया है।
सूत्रों की माने तो मनीष इस बंगले को उपमुख्यमंत्री का आवास बना सकते हैं। 'राष्ट्रीय सहारा' अखबार में छपी खबर के मुताबिक सिसोदिया ने शीला दीक्षित के पुराने बंगले AB-17 मथुरा रोड को आवास के रुप में अलॉट करने का प्रस्ताव संबंधित विभाग PWD को भेज दिया गया है।
सिसोदिया के इस बंगले के लिए ये है मुश्किल
जहां एक ओर मनीष इस बंगले के अलॉटमेन्ट के लिए प्रस्ताव भेज चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर सिसोदिया के इस मुश्किल ये है कि ये बंगला केन्द्रीय पूल के अंतर्गत है। सिसोदिया को इस बंगले के लिए फिलहाल तब तक रूकना पड़ेगा जब तक केन्द्रीय शहरी और विकास मंत्री की सहमति बंगले के लिए ना मिल जाए।
अगर ऐसा नहीं हुआ तो मनीष इस बंगले को अपना आवास नहीं बना पाएंगे। सिसोदिया का प्रस्ताव मिलते ही लोकनिर्माण विभाग ने बंगला लेने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिय है जिसे जल्द ही केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेज दिया जाएगा।
भले ही ये आलीशान बंगला पुराना है, लेकिन जगह के मामले में दिल्ली सरकार के अन्य बंगलों को ये मात देता है। इसका लॉन अपेक्षाकृत काफी बड़ा है। लॉन में लगे पेड़ पौधे की वजह से ही इस बंगले पर मनीष सिसोदिया का दिल आ गया है।