फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s Deputy Chief Minister Manish Sisodia visited Sarvodaya Kanya Vidyalaya Mandawali

Delhi: सिसोदिया ने स्कूल का किया दौरा, बोले- बच्चों के विचार भविष्य की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में होंगे तब्दील

Tue, 13 Dec 2022 04:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Dec 2022 04:42 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने बच्चों को जॉब देने वाले बनाने के उद्देश्य से बीते साल बिजनेस ब्लास्ट प्रोग्राम की शुरुआत की थी। यह दिल्ली सरकार के एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम का हिस्सा है। इसे सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी अपनाया गया है।

विज्ञापन
Delhi s Deputy Chief Minister Manish Sisodia visited Sarvodaya Kanya Vidyalaya Mandawali
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को मंडावली स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय का दौरा कर छात्राओंं से उनके बिजनेस आइडियाज पर चर्चा की। छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के बिजनेस आइडियाज भविष्य की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में तब्दील होंगे। बिजनेस आइडियाज की बदौलत दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र नौकरियांं देने वाले बन रहे हैं।  

विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने बच्चों को जॉब देने वाले बनाने के उद्देश्य से बीते साल बिजनेस ब्लास्ट प्रोग्राम की शुरुआत की थी। यह दिल्ली सरकार के एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम का हिस्सा है। इसे सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी अपनाया गया है। इसके तहत सरकार द्वारा छात्रों को 2000 रुपये प्रति छात्र के लिए सीड मनी दी जाती है। इससे छात्रों को अपने स्टार्ट अप्स को शुरू करने का वास्तविक अनुभव प्रदान किया जाता है। अब बिजनेस ब्लास्टर दूसरे साल भी शुरू किया गया है।

विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि छोटी उम्र में ही बच्चे अपने स्टार्ट अप्स शुरू कर बिजनेस के कोर एलिमेंट्स को समझते हुए स्मार्ट उद्यमी के साथ जिम्मेदार नागरिक भी बन रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने छात्राओं ने बिजनेस ब्लास्टर के तहत अपने बिजनेस आइडियाज प्रस्तुत किए। इनमें विज्ञापन कस्टमाइज्ड डिजाइनर ड्रेस, घर के लिए सजावटी सामान, कैटरिंग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed