फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's climate deteriorated for first time this season

दिल्ली की आबोहवा इस सीजन में पहली बार हुई खराब, सूचकांक 200 के पार

Thu, 10 Oct 2019 11:08 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 10 Oct 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi's climate deteriorated for first time this season
इंडिया गेट - फोटो : अमर उजाला

इस सीजन में पहली बार दिल्ली की आबोहवा खराब हुई है। गुरुवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत दर्जे की सीमा को पार करते हुए खराब स्तर पर पहुंच गया। बीते 48 घंटों में इसमें करीब 100 अंकों की बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को 112 पर मौजूद सूचकांक गुरुवार को 211 पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) का कहना है कि गुरुवार से मानसून का लौटना शुरू हो गया है। वहीं, हवा की रफ्तार बहुत धीमी है। दिल्ली में इस वक्त पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। हालांकि, दिल्ली में अभी स्थानीय प्रदूषण प्रभावी है, बाहर से आ रही हवाएं भारी मात्रा में प्रदूषक तत्व दूसरे प्रदेशों से नहीं दिल्ली तक नहीं ला पा रही हैं।
विज्ञापन


सफर का कहना है कि सेटेलाइट इमेज से पता चला है कि पिछले 48 घंटे में पुआल जलाने के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटों में सूचकांक तेजी से बढ़कर 211 पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को सूचकांक 173 और मंगलवार को 112 पर थी। दिलचस्प यह कि देर शाम तक इसमें बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी रहा। रात आठ बजे सूचकांक 218 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed