फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi rohini raid on two hotels without permission hookah bar and liquor was served 28 ladies and gents arrested

दिल्ली: रोहिणी के दो होटलों में धड़ल्ले से चल रहा था गंदा धंधा, 28 युवक-युवतियां गिरफ्तार

Mon, 23 Aug 2021 08:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Aug 2021 08:48 AM IST
सार

बिना किसी हिसाब-किताब के शराब परोसी जा रही था। एक होटल तो बिना लाइसेंस के ही अपने यहां शराब परोस रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के अलावा दोनों होटल की जानकारी जिला आबकारी विभाग को दे दी है।

विज्ञापन
delhi rohini raid on two hotels without permission hookah bar and liquor was served 28 ladies and gents arrested
police raided in hookah bar - फोटो : police raided in hookah bar

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को रोहिणी के दो अलग-अलग होटल में छापेमारी कर 28 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि होटल में कोविड नियमों को ताक में रखकर गतिविधियां की जा रही थीं। होटल के एक कमरे में डांस फ्लोर पर नोट ही नोट बिखरे हुए थे। इसके अलावा घुंघरू, महंगी अंग्रेजी शराब, बीयर, हुक्के बरामद किए।
विज्ञापन


बिना किसी हिसाब-किताब के शराब परोसी जा रही था। एक होटल तो बिना लाइसेंस के ही अपने यहां शराब परोस रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के अलावा दोनों होटल की जानकारी जिला आबकारी विभाग को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव थे। इसको देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने इलाके के होटलों की जांच करने के आदेश दिए थे। टीम ने शनिवार रात करीब 10.30 बजे रोहिणी सेक्टर-19 पॉकेट-बी में होटल प्राइम स्टे की तीसरी मंजिल पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एक कमरे में बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां डांस कर रहे थे। डांसफ्लोर पर नोट ही नोट बिखरे थे। कमरे में धुंआ भरा था और शराब की दुर्गंध आ रही थी। कमरे में होटल मैनेजर मिला। उसने बताया कि होटल का मालिक विमल कुमार है। पुलिस ने मौके से 10 लड़कों व चार लड़कियों को गिरफ्तार भारी मात्रा में हुक्के, अंग्रेजी शराब की बोतले, बीयर की बोतले बरामद  हुई। होटल में तय मात्रा से ज्यादा शराब मौजूद थी।


इसी तरह पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-18 के होटल डिस्कवरी इन में छापेमारी की। यहां 14 लड़के मिले। सभी शराब और हुक्के पीते हुए मिले। पुलिस ने होटल संचालक से बार चलाने का लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सके। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की सूचना आबकारी विभाग को भी दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed