फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi rohini jail 15 inmates and one staff tests covid 19 positive after coming in contact with positive prisoner

दिल्ली: रोहिणी जेल में संक्रमित कैदी के संपर्क में आने वाले 15 कैदी और एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

Sat, 16 May 2020 04:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 16 May 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi rohini jail 15 inmates and one staff tests covid 19 positive after coming in contact with positive prisoner
रोहिणी जेल - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली की रोहिणी जेल में एक कोरोना पॉजिटिव कैदी के संपर्क में आने वाले 15 कैदी और जेल के एक कर्मचारी(हेड वार्डन) में कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों रोहिणी जेल का एक कैदी अपनी आंत में परेशानी के चलते ऑपरेशन के लिए दिल्ली के दिनदयाल अस्पताल में भर्ती हुआ था। यहां उसका कोरोना का भी टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से ही वह जिस बैरक में था उसमें रखे गए 19 कैदियों और पांच जेल कर्मचारियों को क्वारंटीन कर उनकी कोरोना जांच कराई गई थी।
विज्ञापन


जेल के डीजी संदीप गोयल ने जानकारी दी कि 19 में से 15 कैदियों और पांच में से एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। वो 15 कैदी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें अन्य कैदियों से अलग आइसोलेशन बैरक में रखा गया है। वहीं संक्रमित हेड वार्डर को होम क्वारंटीन पर भेज दिया गया है। कुछ अन्य कर्मचारियों को भी घर पर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदियों की स्क्रीनिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है जो आगे भी जारी रहेगी। जेल में सैनिटाइजेशन का काम भी चल रहा है। मेडिकल प्रोटोकॉल के हिसाब से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed