फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi riot witness received threat

दिल्ली दंगों के गवाह को मिली धमकी, मुकदमा वापस लेने को कहा

Thu, 23 Jul 2020 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jul 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
Delhi riot witness received threat
Former IPS Ajay Raj Sharma on Delhi Riots - फोटो : AmarUjala

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुए दंगे के मामले में बुधवार को गवाहों को धमकाने का मामला सामने आया है। डीआरपी स्कूल के मालिक के बेटे धर्मेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके नंबर पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने मुकदमा वापस नहीं लेने पर उनके पिताजी व परिजनों को खत्म करने की धमकी दी। दयालपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने धर्मेश से कहा कि वह ‘फैजल भाई’ से उलझने की हिमाकत न करे और उसके खिलाफ दिया बयान फौरन वापस ले ले। ऐसा न करने पर उसके और उसके परिवार की जान को खतरा है। उसने उन्हें कोरोबार तबाह करने की भी धमकी दी। 
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में राजधानी स्कूल के मालिक फैजल का नाम भी आया था। जांच के दौरान राजधानी स्कूल के गार्ड मनोज ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 24 फरवरी 2020 को बच्चों के अभिभावक उन्हें जल्दी लेने आ गए थे। पूछने पर उन्होंने कहा था कि स्कूल से फोन आया है कि बच्चों को जल्दी ले जाओ। इसके बाद मनोज ने मालिक फैजल को कुछ लोगों की भीड़ के साथ देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को बयान देने के बाद गार्ड मनोज लॉकडाउन के कारण अपने गांव चला गया था। उसके बयान व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फैजल को गिरफ्तार किया था। मनोज को 9 जुलाई को जान से मारने की धमकी वाली कॉल आई थी। इसका मुकदमा दर्ज कर उत्तराखंड पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed