फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi records warmest night in 12 years

सुलग रही दिल्ली: राजधानी में 12 साल बाद ऐसी गर्म रात, 35.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान; कब होगी राहत की बारिश?

Wed, 19 Jun 2024 11:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Jun 2024 11:34 AM IST
सार

दिल्ली में पिछली सबसे गर्म रात जून 2012 में दर्ज की गई थी जब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं, मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे गर्म रात 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi records warmest night in 12 years
भीषण गर्मी में तपिश से बचाव करती दिखी युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बुधवार को 12 साल की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने कहा कि शहर में पिछली सबसे गर्म रात जून 2012 में दर्ज की गई थी जब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे गर्म रात 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। 

विज्ञापन


प्रचंड गर्मी की इस ऐतिहासिक दौर में दिल्ली में लगातार 37 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। आज शाम से कल रात तक धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। जिससे मामूली राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली को बुधवार से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 20 जून को शहर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दिल्ली में प्रचंड गर्मी से 24 घंटे में 33 मौतें
प्रचंड गर्मी ने दिल्ली में कोहराम मचा रखा है। गर्मी में 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पुलिस के पास अभी पांच जिलों का डेटा नहीं है। ज्यादातर पुलिस उपायुक्त का कहना है कि यह फुटपाथ व रैन बसेरों में रहने वाले लोग थे। शुरुआती जांच में पुलिस इनकी मौत का कारण गर्मी ही मान रही है। हालांकि यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। उधर, दिल्ली के 38 अस्पतालों में हर रोज बेहोशी, उल्टी व चक्कर आने के 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लू की स्थिति से कोई राहत नहीं मिलने के कारण, दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और थकावट की शिकायत वाले मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।




पिछले महीने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पताल हीटस्ट्रोक रोगियों के लिए दो-दो बिस्तर आरक्षित करेंगे, जबकि एलएनजेपी अस्पताल में पांच बिस्तर आरक्षित होंगे।

बीते एक सप्ताह का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
तारीख    अधिकतम    न्यूनतम
18 जून    44.0      33.8 
17 जून    45.2    33.0
16 जून    44.6    33.2
15 जून    44.6    32.4
14 जून    44.0    33.3
13 जून    44.8    29.4
12 जून    44.7    28.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed