एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़ी थीं दिल्ली की रेप पीड़ित महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में सामूहिक बलात्कार का शिकार हुईं दिल्ली की दोनों महिलाएं पर्यटक नहीं बल्कि एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़ी थीं। उन्हें आरोपियों ने अपना पैसा वापस पाने के लिए जाल में फंसाया था।
पुलिस अधीक्षक (उत्तर) उमेश गाओनकर ने बताया कि आरोपी अजय कुमार का अमेरिका में रहने वाला भतीजा इस साल फरवरी में गोवा आया था।
उस दौरान एक एस्कॉर्ट ने उससे 1.50 लाख रुपये ठग लिए थे।
पैसों के लिए बनाई गई थी योजना
पांचों आरोपियों ने उन रुपयों को वापस पाने के लिए ही पीड़िताओं को अगवा करने की योजना बनाई थी। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर ने कहा है कि राज्य में चल रहे एस्कॉर्ट सर्विस के धंधे की जांच होगी।
सीएम ने ये भी कहा कि हमें इस मामले पर गंभीरतापूर्वक सोचने की जरूरत है। हम अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस को अलग से विशेष निर्देश देने की जरूरत नहीं है। पुलिस को पहले ही कहा जा चुका है।