फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Rains Record rain in month of August after 10 years

Delhi Rains: 10 साल बाद अगस्त माह में रिकॉर्ड बारिश, अब तक 301.4 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई

Wed, 28 Aug 2024 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 28 Aug 2024 10:23 PM IST
सार

, 2012 के बाद पहली बार इस माह में सबसे अधिक 24 दिन बारिश रिकॉर्ड की गई है। 2012 में कुल 22 दिन बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Delhi Rains Record rain in month of August after 10 years
Delhi Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में अगस्त माह में मानसून मेहरबान है। बदरा जमकर बरस रहे हैं। 10 साल बाद अगस्त माह में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। 28 अगस्त तक 301.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि 2014 के बाद सबसे अधिक है। 2014 के अगस्त माह में 139.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। साथ ही, 2012 के बाद पहली बार इस माह में सबसे अधिक 24 दिन बारिश रिकॉर्ड की गई है। 2012 में कुल 22 दिन बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, इस माह के अभी दो दिन बाकी है। इसमें माना जा रहा है कि यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में सिर्फ तीन, 22 व 26 अगस्त का दिन ही ऐसे रहे हैं, जब बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई।

विज्ञापन



विज्ञापन

 

उधर, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, बुधवार को सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना रहा। बारिश के बाद हल्की ठंडी हवाएं चलीं। लेकिन, दोपहर को तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई।

मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य रहा। जोकि 34.2 रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नमी का स्तर 100 से 67 फीसदी रहा। ऐसे में लोदी रोड का इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज का 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed