{"_id":"5d0358f28ebc3e7e8b34ada8","slug":"delhi-property-dealer-shot-dead-outside-his-house-police-probe-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः बेल बजाकर बाहर बुलाया, 10 मिनट बात की, फिर गोलियां मार उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः बेल बजाकर बाहर बुलाया, 10 मिनट बात की, फिर गोलियां मार उतारा मौत के घाट
Fri, 14 Jun 2019 03:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 14 Jun 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
अमित कोचर की हत्या(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बीती रात बदमाशों ने सरेआम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अमित कोचर (35) के रूप में हुई है। डीसीपी वेस्ट मोनिका भारद्वाज ने मामले की पुष्टि कर बताया कि अब तक की छानबीन और पूछताछ में पता चला है कि एक सफेद कार से कुछ लोग अमित के घर पहुंचे।
विज्ञापन
रात करीब 10.50 पर किसी ने अमित के कमरे की बेल बजाई, अमित घर से बाहर निकला और सफेद कार में जाकर उसमें सवार लोगों से बात करने लगा। अमित के साथ उसके दो दोस्त उस वक्त घर पर थे। करीब 10 मिनट बाद घर में मौजूद अमित के दोस्तों ने गोलियों की आवाज सुनी।
विज्ञापन
वे दौड़कर बाहर आए तो देखा कि अमित को गोली मारकर सफेद कार में सवार लोग फरार हो गए। इस दौरान तीन गोलियां चलीं। अमित के दोस्तों ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को छानबीन में दो खोखे मिले हैं। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रॉपर्टी या फिर पैसे के लेनदेन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। डेड बॉडी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भेज दिया गया था, आज वहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।