{"_id":"5e82cfce8ebc3e72c22b1b3d","slug":"delhi-pressure-on-tenants-to-vacate-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: किरायेदारों पर मकान खाली करने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: किरायेदारों पर मकान खाली करने का दबाव
Tue, 31 Mar 2020 10:36 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सब कुछ बंद है। कारखाने, कंपनियां और निर्माण कार्य आदि बंद होने से किरायेदारों को भी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मकान मालिक लगातार उन पर किराये के लिए दबाव बना रहे हैं। शिकायतों पर पुलिस मौके पर पहुंच रही है और मकान मालिकों को चेतावनी देकर एक महीने का किराया नहीं लेने की अपील कर रही है, लेकिन इसके बाद भी कुछ मकान मालिक पूरा किराया वसूल रहे हैं।
नौकरीपेशा लोगों और मजदूरों की इस समस्या को दूर करने के लिए गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक कोई भी मकान मालिक अगले एक महीने तक किराया नहीं लेगा, जो भी इस नियम का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इसके बाद भी मकान मालिक संकट की इस घड़ी में किरायेदारों का साथ नहीं दे रहे हैं। गौरतलब है कि कई जगह तो किराया नहीं मिलने के कारण सामान तक बाहर फेंक दिया गया था। इसके बाद सरकारी तंत्र हरकत में आया।