{"_id":"6924e961d9d8dbde1401bf13","slug":"delhi-pollution-protest-17-protesters-sent-to-three-day-judicial-custody-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गेट प्रदर्शन: 17 प्रदर्शनकारियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत, पुलिस पर हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया गेट प्रदर्शन: 17 प्रदर्शनकारियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत, पुलिस पर हमला करने का आरोप
Tue, 25 Nov 2025 04:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Nov 2025 04:55 AM IST
सार
प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि रविवार को इंडिया गेट के पास वायु प्रदूषण को लेकर हुए विरोध के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को हटाने से रोकने की कोशिश की और कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिसवालों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडिया गेट पर प्रदूषण के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 17 प्रदर्शनकारियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने इन सभी के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, लेकिन न्यायिक मजिस्ट्रेट साहिल मोंगा ने 3 दिन की हिरासत मंजूर की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि रविवार को इंडिया गेट के पास वायु प्रदूषण को लेकर हुए विरोध के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को हटाने से रोकने की कोशिश की और कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिसवालों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि यह बेहद असामान्य और दुर्लभ घटना है और इससे स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ बीएनएस के तहत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पेपर स्प्रे मामले में 5 को दो दिन की न्यायिक हिरासत
अदालत ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार पांच प्रदर्शनकारियों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट अरिदमन सिंह चीमा की कोर्ट ने रविवार रात कर्तव्य पथ पुलिस थाने में दर्ज मामले में एक व्यक्ति को उसकी उम्र की पुष्टि होने तक निगरानी गृह में भेज दिया। न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपियों की पहचान आकाश, अहान, अक्षय, समीर और विष्णु के रूप में हुई है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों प्रदर्शनकारी हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दुर्दांत नक्सली माडवी हिडमा के समर्थन में नारे लगा रहे थे। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण के विरोध मामले में एसएफएस ने दो समूहों से बनाई दूरी
दिल्ली में रविवार को हुए दिल्ली अगेंस्ट क्लीन एयर प्रदर्शन के बाद साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी (एसएफएस) ने उन समूहों से दूरी बना ली है, जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान प्रदूषण की थीम से हटकर अन्य मुद्दों से जुड़े नारे लगाने शुरू कर दिए थे। एसएफएस ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि वह इस प्रदर्शन में केवल एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर शामिल हुआ था और उसका उद्देश्य दिल्ली की बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को लेकर जागरूकता फैलाना और सरकार की नाकामी पर सवाल उठाना था। एसएफएस के अनुसार, दो संगठनों हिमखंड और बीएससीईएम ने सीपीआई (माओवादी) नेता माडवी हिडमा की कथित एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल हत्या को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी थी।