फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi pollution Index crosses 300

दिल्ली की आबोहवा इस सीजन में पहली बार हुई इतनी खराब, सूचकांक 300 के पार

Thu, 18 Oct 2018 04:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 04:14 AM IST
विज्ञापन
delhi pollution Index crosses 300
delhi pollution

इस सीजन में दिल्ली की आबोहवा बुधवार को पहली बार बेहद खराब रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में सकारात्मक बदलाव नहीं आया, तो हालात खतरनाक स्तर पर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े बताते हैं कि बीते एक सप्ताह से दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर कमोवेश 300 के पास रहा। मंगलवार को यह 291 पर था। बुधवार को दिल्ली के 30 मॉनिटरिंग स्टेशनों से मिले आंकड़ों से पीएम 10 व 2.5 की मात्रा में वृद्धि दर्ज की गई। इससे सूचकांक 313 पर जा पहुंचा। 
विज्ञापन


सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को पीएम 10 व 2.5 का औसत 274 व 119 था। बुधवार को यह 296 व 139 पर जा पहुंचा। सफर का अनुमान है कि आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है। बृहस्पतिवार को पीएम 10 व 2.5 का स्तर 326 व 153 पर रहेगा। तीन दिन बाद यह 341 व 159 तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा-फरीदाबाद में स्थिति सुधरी, भिवाड़ी सबसे प्रदूषित शहर
भिवाड़ी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसका वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 से बढ़कर 348 पर पहुंच गया। गाजियाबाद का सूचकांक 304 रहा। नोएडा, फरीदाबाद के सूचकांक में थोड़ा सुधार हुआ। नोएडा में यह 311 से घटकर 302 रहा। फरीदाबाद का सूचकांक 307 के बजाय 298 पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed