फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Pollution 74 percent of the rising pollution in Delhi is due to local reasons

Delhi: 'दिल्ली में 74% प्रदूषण का कारण स्थानीय', LG ने CM से कहा- पड़ोसी राज्यों से मांगें मदद, करेंगे सहयोग

Thu, 24 Oct 2024 05:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Oct 2024 05:24 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर पड़ोसी राज्यों से मदद मांगने का सुझाव दिया है। एलजी के पत्र पर आप ने भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कि भाजपा दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाकर राजनीति कर रही है। एलजी ने अपने पत्र में लिखा कि प्रदूषण बढ़ने से अस्पतालों में मरीज बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन
Delhi Pollution 74 percent of the rising pollution in Delhi is due to local reasons
वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए 74 फीसदी स्थानीय कारण हैं। इन्हें कोशिश करने से रोका जा सकता है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर पड़ोसी राज्यों से मदद मांगने का सुझाव दिया है। साथ ही अपनी मदद देने की पेशकश भी की है। इस मामले में एलजी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


वहीं, एलजी के पत्र पर आप ने भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कि भाजपा दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाकर राजनीति कर रही है। एलजी ने अपने पत्र में लिखा कि प्रदूषण बढ़ने से अस्पतालों में मरीज बढ़ने लगे हैं। लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया। पिछले दो साल से एलजी के तौर पर कई बार पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मदद मांगी। मेरा अपना अनुभव रहा है कि प्रदूषण की इस स्थिति को पूरी तरह से टाला जा सकता है। 
विज्ञापन


समाधान पूर्ण रूप से हमारे हाथों में हैं। केजरीवाल के साथ हुई कई बैठकों में मुद्दों को उठाया, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। उन्होंने कहा कि शहर में करीब 36% वायु प्रदूषण धूल के कारण है। इसके लिए टूटी सड़कें, बिना ढंके फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज और क्षतिग्रस्त गलियां सहित अन्य हैं। करीब 25 फीसदी प्रदूषण के लिए वाहनों का उत्सर्जन है। ठोस कचरे के जलने से आठ फीसदी प्रदूषण होता है, जबकि अन्य राज्यों में जैव-अपशिष्ट (पराली) जलाने से 26 फीसदी प्रदूषण होता है। पांच फीसदी चूल्हों, तंदूरों और जनरेटर सहित अन्य कारणों से होता है। ऐसे में 26 फीसदी कारणों पर हमारा नियंत्रण कम है, जबकि 74 फीसदी नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने कहा- राजनीति कर रही भाजपा 
आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां प्रदूषण के खिलाफ समर एक्शन प्लान, विंटर एक्शन प्लान और लक्षित प्रयासों को लागू किया गया है। नतीजतन, दिल्ली में प्रदूषण में 31 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है और इस साल दिल्ली पिछले एक दशक में सबसे साफ हवा में सांस ले रही है। यह उपलब्धि अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए गए दीर्घकालिक और अल्पकालिक उपायों के कारण है। भाजपा राज्य  उत्तर प्रदेश और हरियाणा प्रदूषण के खिलाफ कोई भी सार्थक कार्रवाई नहीं कर रहे। पिछले 10 सालों में दिल्ली की हवा में काफी सुधार हुआ है, लेकिन भाजपा को वास्तविक बदलाव देखने के लिए पड़ोसी राज्य राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में प्रदूषण पर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed