{"_id":"3db62a595ffc1094eee2ba3110db1c64","slug":"delhi-policemen-attacked-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के सिपाही पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के सिपाही पर चाकू से हमला
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 22 Mar 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंटर में अलीगढ़ के लिए लिफ्ट लेना दिल्ली पुलिस के सिपाही को महंगा पड़ गया। केंटर में सवार अन्य लोगों ने उसे चाकू से हमला और मुंह पर घूंसा मारकर घायल कर दिया।
सिपाही ने भूड़ चौकी में शिकायत की। इसके बाद केंटर को पकड़ने का प्रयास किया गया। दिल्ली में तैनात सिपाही डालचंद शनिवार को सादा वर्दी में अलीगढ़ जाने के लिए भूड़ चौराहे पर खड़ा था।
डालचंद ने चौराहे से एक केंटर में अलीगढ़ के लिए लिफ्ट ली। कुछ दूर चलने पर केंटर में सवार लोगों से डालचंद का विवाद हो गया।
डालचंद ने बताया कि केंटर सवारों ने उस पर चाकू से हमला किया। वार रोकने पर उसका हाथ लहूलुहान हो गया। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके मुंह पर घूंसा मारकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
डालचंद भूड़ चौकी पर पहुंचा, उसके मुंह और हाथ में खून निकल रहे थे। डालचंद की शिकायत पर पुलिस ने वायलैस से खुर्जा देहात पुलिस को केंटर रोकने के लिए सूचना दी, लेकिन नंबर नोट नहीं कर पाने के कारण पुलिस केंटर को नहीं रोक सकी।
भूड़ चौकी प्रभारी राजीव वालियान ने बताया कि सिपाही बाद में तहरीर दिए बिना ही चौकी से चला गया।