फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Yet to Make Headway in Briton's Murder

ब्रिटिश नागरिक की मौत में बड़ा खुलासा

Wed, 30 Apr 2014 07:10 PM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Yet to Make Headway in Briton's Murder

ब्रिटिश नागरिक रॉडिक एंड्रयू रेमंड (40) की मौत ड्रग्स और एल्कोहल की ओवरडोज की वजह से हुई। मंगलवार को हुए उसके शव के पोस्टमार्टम से यह खुलासा हुआ।

विज्ञापन


हालांकि रॉडिक के सिर पर गंभीर चोटें थी और खून काफी बह गया था। डॉक्टर ड्रग्स और एल्कोल के कॉकटेल को उसकी मौत की कारण मान रहे हैं।

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पी करुणाकरन का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

लड़की का है चक्कर!

Delhi Police Yet to Make Headway in Briton's Murder

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने जंगपुरा व भोगल की आरडब्ल्यूए से रॉडिक की हत्या की तह तक जाने के लिए मदद मांगी है। पुलिस ने मंगलवार को आरडब्ल्यूए की बैठक बुलाई थी।

पुलिस ने पदाधिकारियों से गुहार लगाई कि रॉडिक की हत्या के संबंध में अगर कोई सुराग मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रॉडिक का कोई भारतीय मोबाइल नंबर नहीं मिला है, जिससे यह पता लग सके कि वह दिल्ली में किसके संपर्क में था।

लड़की और ड्रग्स के कोण से भी मामले की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं उसका किसी से झगड़ा तो नहीं हुआ, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग्स लेना छोड़ चुका था एंड्रयू

Delhi Police Yet to Make Headway in Briton's Murder

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एंबेसी से पता लगा कि रॉडिक एंड्रयू के परिजनों ने उसे ड्रग्स लेने का आदि बताया है।

लेकिन उसने ब्रिटेन में ही ड्रग्स लेना बंद कर दिया था और भारत इसी उद्देश्य से आया था कि यहां उसकी ड्रग्स की लत छूट जाएगी। रॉडिक को आखिरी बार पहाड़गंज केपास स्थित आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर देखा गया था।

इसके बाद आश्रम चौक के करीब भोगल में रविवार सुबह एक प्लास्टिक के बोरे में उसकी लाश मिली थी।

विज्ञापन

हाथ-पैर बांधकर बोरे में किसने भरा?

Delhi Police Yet to Make Headway in Briton's Murder
राजधानी के आश्रम चौक के करीब भोगल में रविवार सुबह ब्रिटिश नागरिक का शव प्लास्टिक के बोरे में मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान मिले थे।

साथ ही उसके गले, हाथ और पैरों पर रस्सी बंधी हुई थी। अगर उसकी मौत ड्रग्स ओवरडोज से हुई थी, तो फिर ये सब किसने किया।

पहले पुलिस ने भी सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की थी। लेकिन पुलिस मामले को निपटाने में लगी है।

ब्रिटेन से आएंगे रॉडिक के परिजन!

Delhi Police Yet to Make Headway in Briton's Murder

दूसरी तरफ ब्रिटेन में रॉडिक के परिजन मिल गए हैं। जानकारी के मुताबिक मामले की पूरी जानकारी के लिए कुछ परिजन भारत भी आ सकते हैं।

हालांकि परिजनों ने ब्रिटिश एंबेसी को एक पत्र भेजकर शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी।

दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जिनके संपर्क में रॉडिक था। इनमें रॉडिक केब्रिटिश नागरिक दोस्त, दलाल और भारतीय दोस्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed