फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police will find out the inside conspiracy from the miscreants who came out of tihar jail

तिहाड़ का तिलिस्म तोड़ने की तैयारी: ‘हरिराम नाई’ के सहारे टूटेगा गैंगस्टर्स का नेटवर्क, बदमाश देंगे हर खबर

Sun, 04 Jun 2023 09:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Jun 2023 09:24 PM IST
सार

तिहाड़ जेल में हाल ही में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया समेत कई लोगों की गैंगवार में हत्या हो चुकी है। गैंगवार आए दिन हो रही है। तिहाड़ प्रशासन को इन हत्याओं की साजिश व गैंगवार के बारे में भनक तक नहीं लगी थी।

विज्ञापन
delhi police will find out the inside conspiracy from the miscreants who came out of tihar jail
Tillu Tajpuriya Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म शोले की तरह तिहाड़ जेल से बाहर आए बदमाशों को हरीराम नाई बनाकर दिल्ली पुलिस भी कैदियों की करतूतों के बारे में पता लाएगाी। पुलिस इनसे जेल में चल रहे अवैध गतिविधियां की जानकारी लेने के साथ साथ ही गैंगस्टरों के वारदात को अंजाम देने को लेकर रची जाने वाली साजिश का भी पता लगाएगी।

विज्ञापन

तिहाड़ जेल में हाल ही में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया समेत कई लोगों की गैंगवार में हत्या हो चुकी है। गैंगवार आए दिन हो रही है। तिहाड़ प्रशासन को इन हत्याओं की साजिश व गैंगवार के बारे में भनक तक नहीं लगी थी। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस ने बदमाशों की ओर से जेल में और जेल से बाहर रची जाने वाले साजिशों को बेनकाब करने रूप रेखा तैयार कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर द्वारका जिला पुलिस जेल से निकले गंभीर मामलों में शामिल बदमाशों के जरिये जेल में होने वाले गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी हासिल करने में जुट गई है। जिस जेल से बदमाश निकलता है, उस जेल में बंद गैंगस्टरों की गतिविधि के बारे में पुलिस उससे जानकारी हासिल कर रही है। 

विज्ञापन

इन जानकारियों को वह जेल प्रशासन या फिर उन जिला पुलिस से साझा करती है, जहां वह जेल में रहकर बाहर मौजूद साथियों के की मदद से वारदात को अंजाम देने की साजिश रचता है।

जेल से छूटने के बाद बदमाशों से पुलिस लेती है अहम जानकारी
द्वारका जिले में जेल से निकलने वाले बदमाशों पर निगरानी रखने के लिए जेल बेल सेल यूनिट काम कर रही है। अब पुलिस ने यूनिट में तैनात पुलिसकर्मी की मदद से जेल में बंद बदमाशों की जासूसी कर रही है। यूनिट में तैनात पुलिसकर्मी उन तमाम बदमाशों पर निगरानी रखती है, जो जमानत मिलने के बाद जेल से निकलते हैं। 

अब पुलिस जेल से निकलने वाले इन बदमाशों से पूछताछ कर जेल से जुड़े कुछ जानकारी हासिल करते हैं। मसलन जेल में कोई बदमाश मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है या नहीं। यदि मोबाइल का इस्तेमाल होता है तो उन्हें यह मोबाइल कौन मुहैया करवा रहा है। कौन-कौन से कैदी इसमें शामिल है। क्या कोई कैदी जेल में हथियार तैयार कर रहा है। हथियार तैयार करने के बाद उसे कहां छिपाकर रखता है। क्या कोई जेल में बंद गैंगस्टर बाहर मौजूद अपने साथियों की मदद से वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहा है। इन जानकारियों को हासिल करने के बाद इसे जेल प्रशासन से साझा किया जाता है। जिसके बाद जेल प्रशासन उन जेलों में तलाशी अभियान चलाकर बदमाशों से हथियार या फिर मोबाइल फोन बरामद करती है। 

इसके साथ ही जेल में बंद गैंगस्टर अपने साथियों के साथ बाहर कोई वारदात को अंजाम देना चाहता है तो इसकी जानकारी संबंधित जिला पुलिस को दी जाती है। ताकि समय रहते होने वाले अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस इन जानकारियों को मुहैया करवाने वाले बदमाशों का नामों का खुलासा नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed