{"_id":"5e874e418ebc3e768c0d837b","slug":"delhi-police-taken-action-against-33-people-who-came-out-of-homes-in-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन में घरों से निकलने वाले 33 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस सर्विलांस से रख रही थी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन में घरों से निकलने वाले 33 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस सर्विलांस से रख रही थी नजर
Fri, 03 Apr 2020 08:31 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
लॉकडाउन में कोरोना पॉजिटिव होने के शक में क्वारंटीन हुए लोग लगातार नियमों का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सख्ती करते हुए 33 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज किये हैं।
विज्ञापन
इन लोगों पर पुलिस सर्विलांस की मदद से लगातार नजर रखे हुए थी। इनकी मोबाइल लोकेशन को लगातार ट्रेस किया जा रहा था। इस दौरान सामने आया कि कुछ लोग लगातार अपने घरों से बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने ऐसे 33 लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज किये। पुलिस का कहना है कि कई लोगों पर नजर रखी जा रही है। उनसे भी सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
इन जिलों में हुई कार्रवाई
- द्वारका जिला- 21
- दक्षिण जिला- 08
- उत्तर जिला- 02
- उत्तर-पश्चिम जिला- 01
- मध्य जिला- 01
- कुल- 33