{"_id":"60870f479810412b532643df","slug":"delhi-police-sub-inspector-cremate-elderly-couple-who-died-of-corona-as-their-relative-stayed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल की पुलिस: दो दिनों के भीतर कोरोना ने ली बुजुर्ग दंपती की जान, अपनों ने किया किनारा, सब-इंस्पेक्टर ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल की पुलिस: दो दिनों के भीतर कोरोना ने ली बुजुर्ग दंपती की जान, अपनों ने किया किनारा, सब-इंस्पेक्टर ने किया अंतिम संस्कार
Tue, 27 Apr 2021 12:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:36 AM IST
सार
दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने बुजुर्ग दंपती का अंतिम संस्कार किया। कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग का देहांत हो गया था। दो दिन बाद उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया। दंपती की बेटी अमेरिका में रहती है।
विज्ञापन
महिला का शव ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने बुजुर्ग दंपती का अंतिम संस्कार किया। कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग का देहांत हो गया था। दो दिन बाद उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया। दंपती की बेटी अमेरिका में रहती है। जबकि उनकी नातिन ने अंतिम संस्कार करने में संकोच किया।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को करोलबाग के रामजस रोड पर 84 साल के बुजुर्ग बाल कृष्ण शर्मा की मृत्यु की सूचना पुलिस को मिली। जांच में पता चला कि वह कोरोना संक्रमित थे। उनकी इकलौती बेटी अमेरिका में रहती है। उनकी नातिन आई लेकिन अंतिम संस्कार करने में संकोच करने लगी।
विज्ञापन
जांच में यह भी पता चला कि बाल कृष्ण शर्मा की पत्नी कनक शर्मा (76) कोरोना संक्रमित हैं। ऐसी स्थिति में मानवता दिखाते हुए थाने में तैनात एसआई मुरारी ने बाल कृष्ण शर्मा के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ली। उन्होंने श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
उधर उनकी पत्नी के लिए दूध वगैरह का इंतजाम किया। लेकिन 24 अप्रैल को कनक शर्मा का भी देहांत हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। एक बार फिर एसआई मुरारी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उनका भी अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान उनकी नातिन सौम्य शर्मा श्मशान घाट पहुंची। इस काम के लिए एसआई मुरारी की तारीफ की जा रही है।