फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Special Cell got seven day custody of terrorist Javed Mattoo

Terrorist Javed Mattoo: मोस्ट वांटेड आतंकी जावेद मट्टू उगलेगा आतंक का हर राज, पुलिस को मिली पांच दिन की कस्टडी

Fri, 05 Jan 2024 04:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Jan 2024 04:31 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आतंकी जावेद मट्टू की सात दिन की कस्टडी मिल गई है। स्पेशल सेल ने गुरुवार को इसे पकड़ा था।

विज्ञापन
Delhi Police Special Cell got seven day custody of terrorist Javed Mattoo
आतंकी जावेद अहमद मट्टू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकी हमलों के मामलों में आरोपी हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को जावेद अहमद मट्टू (32) को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया था। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नबीला वली ने मट्टू को अदालत में पेश करने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा दायर एक आवेदन पर एक सप्ताह के लिए हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन

हथियारों को खेप लेने दिल्ली आया था मट्टू
मट्टू को निजामुद्दीन के पास डीएनडी से उस समय पकड़ा गया, जब वह हथियारों की खेप लेने दिल्ली आया था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जावेद पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। ये जम्मू कश्मीर में वर्ष 2010-11 से आतंकी वारदात को अंजाम दे रहा था। दिल्ली पुलिस उसे कई महीनों से तलाश कर रही थी। स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि आतंकी दिल्ली किसी वारदात के लिए तो नहीं आया था। जावेद मट्टू ए++ का आतंकी है। इसके भाई रहीस मट्टू ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खूंखार आतंकी है मट्टू
बारामूला के सोपोर के कुशल मट्टू निवासी जावेद अहमद मट्टू उर्फ इरसाद अहमद मल्ला उर्फ एहसान ने कॉलेज में पढ़ाई छोड़ दी थी। ये उत्तरी कश्मीर, विशेषकर सोपोर, जम्मू-कश्मीर के इलाके में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के सात खूंखार आतंकवादियों के गिरोह का सरगना है। वह पिछले 13 वर्षों से अपनी पकड़ से बचता रहा है। सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में घायल होने के बाद वह भूमिगत हो गया था और पाक आईएसआई के निर्देश पर नेपाल भाग गया, क्योंकि जम्मू-कश्मीर पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद इसने आतंकी वारदात कम कर दी थीं।

विज्ञापन

इन आतंकी वारदातों में शामिल रहा
जावेद जम्मू-कश्मीर में 11 ज्ञात आतंकवादी हमलों में वांछित था और उस पर 10 लाख से अधिक का इनाम था। वह जम्मू-कश्मीर में पांच ग्रेनेड हमलों में शामिल रहा है। साथ ही पांच पुलिस कर्मियों की हत्या और कई पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों को घायल करने में भी शामिल था। जावेद सोपोर में एक आईईडी विस्फोट में भी शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed