फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Special Cell arrested kingpin

दिल्ली: 50 हजार का इनामी हथियार तस्कर गिरफ्तार, छह महीने से था फरार

Sun, 06 Oct 2019 09:24 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 06 Oct 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Special Cell arrested kingpin
हथियार तस्कर गिरफ्तार (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

छह माह से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे एक हथियार तस्कर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान करहल, मैनपुरी (यूपी) निवासी अजय गौतम (38) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस की मानें तो 29 अप्रैल को पुलिस ने 29 पिस्टल और एक रायफल के साथ इसके दो साथियों रणजीत सिंह उर्फ नीटू जाट और नक्षेलाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


दोनों ने गिरफ्तारी के बाद अजय के नाम का खुलासा किया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अदालत ने भी आरोपी अजय गौतम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि रणजीत और नक्षेलाल के खुलासे के बाद पुलिस टीम लगाकर अजय की तलाश कर रही थी। पुलिस को पता चला कि आरोपी धार और खारगौन (मध्य प्रदेश) से लगातार हथियार सप्लाई कर रहा है।

आरोपी दिल्ली-एनसीआर के अलावा पड़ोसी राज्यों के बदमाशों को भी हथियार बेच रहा है। पुलिस ने अजय के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इस बीच पता चला कि आरोपी नजफगढ़ में छिपकर धंधा कर रहा है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया।

ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

वहीं दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मुंबई से 36 वर्षीय ड्रग सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को जब्त किए गए 7.50 किलो हेरोइन मामले में गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed