फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Special Cell arrested four members of Azad gang involved in illegal supply of arms to various par

Delhi: आजाद गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, कर रहे थे देशभर में हथियारों की सप्लाई

Thu, 24 Nov 2022 05:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Nov 2022 05:03 PM IST
सार

इनके पास से तलाशी में चार पिस्टल व 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Delhi Police Special Cell arrested four members of Azad gang involved in illegal supply of arms to various par
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोशल मीडिया पर आजाद ग्रुप बनाकर देश में हथियार सप्लाई करने वाले चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए सोशल मीडिया पर ही बात करते थे। आरोपियों ने हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आईडी बना रखी थी। बदमाश बुधवार को गिरोह सरगना अभिषेक भारद्वाज का जन्मदिन मनाने के लिए महिपालपुर आए थे, लेकिन स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन, 22 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंगेर, बिहार निवासी अभिषेक भारद्वाज (22), मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी आदित्य तिवारी (18), झारखंड निवासी हुकुम देव उर्फ राजा (20) और राजस्थान निवासी तरुण चौहान (23) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर राकेश राणा, प्रवीण दुग्गल व इंस्पेक्टर सुरेंद्र शर्मा की टीम ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त रूप से महिपालपुर फ्लाईओवर एरिया से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह सरगना अभिषेक ने यू-ट्यूब पर आजादग्रुपमुंगेर नाम से चैनल और इंस्टाग्राम पर आजादग्रुप 011 व फेसबुक पर आजादग्रुपमुंगेर नाम से आईडी बना रखी थी। सोशल मीडिया से बदमाश एक हुए और हथियारों की तस्करी करने के लिए गिरोह बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगेर निवासी लव कुमार उर्फ लंपत व अभिजीत और बुरहानपुर मध्यप्रदेश के कुणाल से हथियार लिए जाते थे। इसके बाद आंध्रप्रदेश, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड, पंजाब, राजस्थान हथियार बेचे जाते थे। आरोपी तीन साल से हथियारों की सप्लाई कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed