फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police send notice to BJP MP Braj Bhushan Singh will record statements of victims

बढ़ेंगी भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की मुश्किलें: दिल्ली पुलिस जल्द भेज सकती है नोटिस, पीड़ितों के बयान करेगी दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Apr 2023 10:18 PM IST
सार

पीड़ितों का आरोप है कि उनका शोषण सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश में भी खेल आयोजनों के दौरान किया गया था। 

विज्ञापन
Delhi Police send notice to BJP MP Braj Bhushan Singh will record statements of victims
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कनॉट प्लेस थाने में नाबालिग पहलवान की शिकायत पर दर्ज पोक्सो एक्ट की धारा से भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह फंसते नजर आ रहे हैं। उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली पुलिस भाजपा सांसद को जांच में शामिल होने के लिए जल्द नोटिस भेज सकती है। 

विज्ञापन

सांसद पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दो मामले दर्ज किए हैं। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस जल्द ही इन मामलों में नाबालिग समेत आरोप लगाने वाली सभी महिला पहलवानों का बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस की ओर से सभी पीड़ित महिला पहलवानों को सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बालिग महिला पहलवानों के बयान पर आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354डी व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। धाराएं शारीरिक छेड़छाड़, अश्लील इशारे करने, पीछा करने से संबंधित है। शुक्रवार को पहलवानों ने दिल्ली पुलिस पर प्राथमिकी की कॉपी नहीं देने का आरोप लगाया था। शनिवार सुबह पुलिस ने पहलवानों को इसकी कॉपी सौंप दी है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी की कॉपी पीड़ित पहलवान के परिजनों को दी जाएगी। शनिवार को पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट खुद कनॉट प्लेस थाने पहुंचकर दिल्ली पुलिस से प्राथमिकी की कॉपी हासिल की। सभी शिकायतकर्ता पहलवान हरियाणा की बताई जा रही है। 

उनका आरोप है कि उनका शोषण सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश में भी खेल आयोजनों के दौरान किया गया था। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस जल्द ही आरोप लगाने वाली सभी महिला पहलवानों का बयान दर्ज करेगी। पुलिस आरोपों से घिरे बृजभूषण शरण सिंह को भी पूछताछ में शामिल होने के लिए जल्द ही नोटिस भेज सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed