Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police seizes fake books worth Rs 2.4 crore

Delhi: 2.4 करोड़ रुपये की नकली किताबें पकड़ी, शाहदरा जिला पुलिस ने की कार्रवाई, तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 04:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 May 2025 04:57 AM IST
सार

डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, 16 मई को शाहदरा पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडोली रोड पर एक दुकान में एनसीईआरटी की नकली किताबों की बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मुनिश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

विज्ञापन
Delhi Police seizes fake books worth Rs 2.4 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शाहदरा जिला पुलिस ने 2.4 करोड़ रुपये की एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी हैं। पुलिस ने इस मामले में निशांत गुप्ता और उसके पिता प्रशांत गुप्ता निवासी सरिता विहार और अरविंद कुमार निवासी सेक्टर-15, सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.70 लाख से अधिक नकली किताबें जब्त की गईं।

विज्ञापन


डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, 16 मई को शाहदरा पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडोली रोड पर एक दुकान में एनसीईआरटी की नकली किताबों की बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मुनिश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। साथ ही एनसीईआरटी के सहायक उत्पादन अधिकारी प्रकाशवीर सिंह को भी किताबों की प्रामाणिकता जांचने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने मंडोली रोड पर अनुपम सेल्स नामक दुकान पर छापा मारा, जहां प्रशांत गुप्ता और उसके बेटे निशांत गुप्ता को किताबें बेचते पाया गया। दुकान से सामाजिक विज्ञान की 27 जाली किताबें (कक्षा 12वीं) बरामद की गईं।  
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली के हिरणकी के एक गोदाम से नकली किताबें खरीदते थे। इसके बाद पुलिस ने हिरणकी के शिव एनक्लेव, कश्मीरी कॉलोनी में छापा मारा, जहां से लगभग 1.70 लाख नकली किताबें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 2.4 करोड़ रुपये आंकी गई। गोदाम के मालिक अरविंद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी प्रशांत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह 25 वर्षों से यह दुकान चला रहा है और उसके बेटे निशांत ने 5 साल पहले कारोबार में हाथ बंटाना शुरू किया। इस मामले में फिलहाल पुलिस काे शक है कि दिल्ली-एनसीआर में यह रैकेट बड़े स्तर पर काम कर रहा है। ऐसे में इसमें शामिल कई अन्य लोग भी पुलिस के रडार पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed