फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Scam 350 crore scam in Delhi Police minor work money put in professional service fund

Delhi Police Scam: दिल्ली पुलिस में 350 करोड़ का घोटाला, माइनर वर्क के पैसे को प्रोफेशनल सर्विस फंड में लगाया

Fri, 21 Apr 2023 05:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Apr 2023 05:51 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस में 350 करोड़ का घोटाला हुआ है। सीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। माइनर वर्क के पैसे को प्रोफेशनल सर्विस फंड में लगाया गया है।
 

विज्ञापन
Delhi Police Scam 350 crore scam in Delhi Police minor work money put in professional service fund
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस में मेंटनेंस कार्य के नाम पर 350 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। माइनर वर्क (छोटे-मोटे कार्य) के नाम पर 150 करोड़ और प्रोफेशनल सर्विस के नाम पर 200 करोड़ के फंड का दुरुपयोग किया गया। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


प्रोजिवन एंड फाइनेंस डिवीजन के विशेष पुलिस आयुक्त ने सभी जिला पुलिस उपायुक्त व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को निर्देश देकर ब्योरा मांगा है। दिल्ली पुलिस के 40 से ज्यादा पुलिस उपायुक्त से ब्योरा मांगा गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि माइनर वर्क के फंड को प्रोफेशनल सर्विस के लिए इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बात भी सामने आई है कि जिले व यूनिटों के डीसीपी ने प्रोफेशनल सर्विसेज के फंड को मूल उद्देश्य में खर्च करने के बजाय ज्यादातर खर्च छोटे-मोटे कार्यो जैसे थानों, पुलिस कॉलोनियों व अधिकारियों के कार्यालयों आदि की रंगाई-पुताई में दिखा दिया। 
 

पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के आदेश पर विशेष पुलिस आयुक्त लालतेंद़ु मोहंती ने सभी जिला उपायुक्त को वायरलैस पर मैसेज भेजकर ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed