फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police's uniform wearing crime commits 50 thousand prized scandal

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन क्राइम करता था 50 हजार का इनामी बदमाश

Sun, 02 Apr 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 02 Apr 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police's uniform wearing crime commits 50 thousand prized scandal
haider and brother - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम ने शनिवार शाम को मुकीम काला गिरोह के शूटर और 50 हजार के इनामी बदमाश हैदर व उसके भाई को मुठभेड़ के बाद गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


टीम ने हैदर की कार से दिल्ली पुलिस की वर्दी बरामद की है। उसकी कार पर दिल्ली पुलिस का स्टीकर चस्पा था। एसटीएफ सीओ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद हैदर निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


हैदर पर हत्या, रंगदारी, लूट समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हैदर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधी मुकीम काला गिरोह का सक्रिय सदस्य था। मुकीम गिरोह के साथ मिलकर उसने कई बड़ी लूटों को अंजाम दिया। मुखबिरी के शक में हैदर और मुकीम काला में रंजिश हो गई। 12 मार्च 2014 को हैदर के पिता और चाचा की हत्या मुकीम काला, सादर तितरो आदि ने 22 गोलियां मारकर कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी दोनों गिरोह में रंजिश कायम है

Delhi Police's uniform wearing crime commits 50 thousand prized scandal
delhi police uniform - फोटो : अमर उजाला

पिता और चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए हैदर ने अपने साथियों के साथ 2016 में मुकीम काला गिरोह के फैजान और इसके बाद असजद की हत्या कर दी थी। अभी भी दोनों गिरोह में रंजिश कायम है। 

टीम ने बदमाशों के कब्जे से महिंद्रा एसयूवी और 2 हथियार भी बरामद किए हैं। एसयूवी पर दिल्ली पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था और उसके भीतर दिल्ली पुलिस की वर्दी रखी हुई थी। हैदर के साथ उसका भाई वाहिद भी गिरफ्तार हुआ है जो फैजान की हत्या में शामली से वांछित है।

हैदर का संबंध हरियाणा के कई गैंग से भी रहा है जिनके साथ मिलकर इसने और कई हत्याओं को अंजाम दिया है। एसटीएफ पकड़े गए दोनों बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed